{"_id":"68e80c2fb6d33bb51a0e52a0","slug":"mri-tests-can-also-be-done-in-bahraich-medical-college-patients-will-get-relief-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-137955-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में भी हो सकेगी एमआरआई जांच, मरीजों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में भी हो सकेगी एमआरआई जांच, मरीजों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
बहराइच में स्थित मेडिकल कालेज।
- फोटो : बहराइच में स्थित मेडिकल कालेज।
बहराइच। जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। अब एमआरआई के लिए बहराइच से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में जल्द ही अत्याधुनिक एमआरआई मशीन स्थापित की जाएगी। अभी यह सुविधा न होने से मरीजों को लखनऊ तक की दौड़ लगानी पड़ रही है।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार, शासन स्तर से 17 जिलों में एमआरआई मशीन खरीदी जानी है, इनमें बहराइच को भी शामिल किया गया है। कॉलेज प्रशासन ने शासन से मशीन की मांग की थी। इसकी स्वीकृति मिल गई है। उम्मीद है कि अगले माह तक एमआरआई मशीन मेडिकल कॉलेज में स्थापित हो जाएगी।
एमआरआई मशीन के लगने से न केवल बहराइच, बल्कि श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से आने वाले मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मशीन पूरी तरह अत्याधुनिक होगी और इसके संचालन के लिए प्रशिक्षित तकनीशियनों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
ये जांच हो सकेंगी
-मस्तिष्क की संपूर्ण जांच
-रीढ़ की हड्डी, जोड़ और हड्डियों की जांच
-पेट और श्रोणि क्षेत्र (पेल्विक एरिया) की जांच
-हृदय एवं रक्त वाहिका की जांच
- नसों और टिश्यू की विस्तृत जांच
मरीजों को मिलेगी राहत
जिले में अब तक एमआरआई की सुविधा नहीं थी। मरीजों को बड़ी जांच के लिए लखनऊ या दिल्ली जाना पड़ता है। शासन के निर्देश पर मेडिकल कॉलेज में एमआरआई लगने जा रही है। अगले माह तक मशीन लगने की पूरी संभावना है। इससे जिले ही नहीं, आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों के मरीजों को भी सुविधा मिलेगी।
डॉ. संजय खत्री, प्राचार्य, महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज