{"_id":"995f1eb1fbae2126673fd74ef98d80cc","slug":"mp-fired-on-bsnl-s-poor-services-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल की बदतर सेवा पर बिफरीं सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल की बदतर सेवा पर बिफरीं सांसद
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 20 Aug 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। दूरसंचार सलाहकार समिति के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को टीडीएम कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में जिले की बदहाल बीएसएनएल की सेवाओं पर सांसद बिफरीं।
उन्होंने सेवा को दुरुस्त करने के टिप्स सुझाए। वन क्षेत्रों में विशेष ध्यान देने की बात कही। समिति के अन्य सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।
दूरसंचार सलाहकार समिति के बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा कि जिले के बाढ़ प्रभावित और जंगली क्षेत्रों में बीएसएनएल की संचार सेवा काफी लचर है।
इस दिशा में सुधार करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। बैठक में टीडीएम साकेत कुमार वर्मा ने बहराइच और श्रावस्ती जनपद में बीएसएनएल की सेवा को दुरुस्त किए जाने के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पांच नए बीटीएस लगाए गए हैं। 35 और बीटीएस लगाए जाने हैं। इसकी कवायद चल रही है। इसके बाद बीएसएनएल सेवाएं पूरी तरह दुरुस्त हो जाएंगी।
उन्होंने बैठक में बीएसएनएल की टैरिफ व अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी। सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्रा के प्रतिनिधि सोनू शुक्ला ने भी कई क्षेत्रों में नेटवर्क नहीं रहने की जानकारी दी। जिस पर टीडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में सदस्य ओमपाल सिंह, बलवीर सिंह, घनश्याम सिंह, हरिश्चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।