{"_id":"6ac3eb2d88f7761e750e74a7","slug":"motorcyclist-killed-wife-injured-in-road-accident-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-157997-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल
विज्ञापन
जरवलरोड। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर जरवल कस्बे के कटी नाला के पास रविवार शाम करीब पांच बजे दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। कैसरगंज थाना क्षेत्र के हैदरपुर नौबस्ता निवासी आनंद कुमार सिंह (49) पत्नी के साथ बाइक से कैसरगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर लग गई।
हादसे में आनंद कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पत्नी को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद आनंद को सीएचसी रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में सामने आया कि हादसे के समय आनंद ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।