फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   mother of two children has fled with her lover from another community In Bahraich husband searching for her

Bahraich News: दो बच्चों की मां दूसरे समुदाय के प्रेमी संग फरार... तलाश में भटक रहा पति, नहीं हो रही सुनवाई

Mon, 28 Apr 2025 04:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 28 Apr 2025 04:14 PM IST
सार

बहराइच में दो बच्चों की मां दूसरे समुदाय के प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति उसकी तलाश में भटक रहा है। थाने में भी सुनवाई नहीं हो रही है। घर पर बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
mother of two children has fled with her lover from another community In Bahraich husband searching for her
woman demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के बहराइच में दो बच्चों की मां को प्यार का ऐसा बुखार चढ़ा कि वह किसी की फिक्र किए बिना दूसरे समुदाय के युवक के साथ फरार हो गई। घटना के बाद से पति और बच्चों का बुरा हाल है। पति कोतवाली पुलिस व अधिकारियों की चौखट के चक्कर लगा रहा है। लेकिन, कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। 

विज्ञापन


मामला नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत अगैया का है। यहां के निवासी सुभाष कुमार प्रजापति ने बताया कि उसके घर के पास ही ग्राम पंचायत पोखरा निवासी इमरान मोबाइल की दुकान चलाता था। इस दौरान उसका पत्नी माया देवी (32) से संपर्क हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और इमरान मेरी गैर मौजूदगी में घर आने लगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: यूपी से बाहर किए गए सभी पाकिस्तानी, पुलिस विभाग और खुफिया एजेंसियां लगातार रख रहीं नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष ने बताया कि  मुझे इसकी भनक लगती, इससे पहले ही दोनों ने घर से भागने की योजना बना ली। इमरान मेरी पत्नी माया देवी को लेकर फरार हो गया। उनको दो बच्चे सुनील (08) व सलोनी (03) हैं। उन्हें कभी नहीं लगा कि माया ऐसा कर सकती है। माया के घर छोड़ने के बाद से दोनों बच्चे रो रहे हैं।

धर्म परिवर्तन की भी है मंशा, नहीं हो रही सुनवाई

सुभाष ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें आशंका है कि इमरान मेरी पत्नी माया का धर्म परिवर्तन कराना चाहता है। अब तक या तो उसने धर्म परिवर्तन करवा दिया होगा या धर्म परिवर्तन करवाने की फिराक में होगा। वह 13 अप्रैल के बाद से लगातार कोतवाली की दौड़ लगा रहे हैं। लेकिन, जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनका पैर टूटा हुआ है और प्लास्टर बंधा है। वह प्लास्टर बांधकर लगातार पत्नी की तलाश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed