{"_id":"58de93dc4f1c1bc20463eef4","slug":"mother-died-in-accident-daughter-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मां की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मां की मौत, बेटी घायल
अमर उजाला/बहराइच
Updated Fri, 31 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
हादसे में महिला की जान जाने से गमगीन परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरीघाट थाना क्षेत्र के डूगो बंजरिया गांव में शुक्रवार को सुबह घर के सामने लेटी मां-बेटी को बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया, जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, रुपईडीहा-बहराइच मार्ग पर प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी घायलों को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत छोटा कंदेला गांव निवासी फूला देवी (28) पत्नी विशंभर खैरीघाट थाना क्षेत्र के डूगो बंजरिया गांव निवासी रिश्तेदार विक्रम साहू के घर गई थी। विक्रम के घर मुंडन संस्कार का कार्यक्रम था।
सुबह करीब पांच बजे फूलादेवी अपनी दुधमुंही बच्ची मोहिनी के साथ घर के बाहर चारपाई पर लेटी हुई थी। तभी बालू लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दोनों को रौंद दिया। हादसे में फूलादेवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहिनी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया। इस दौरान चालक मौके से भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
वाहन चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, बाबागंज-नानपारा मार्ग पर बसभरियामोड़ के पास नवाबगंज के नंदा गांव निवासी मनोज कुमार की बाइक को प्राइवेट बस ने ठोकर मार दी। जिससे बाइक पर सवार मनोज की साली और एक वर्षीय मासूम समेत तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।