फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mother and child died in the hospital

Bahraich News: अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Thu, 31 Jul 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 31 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Mother and child died in the hospital
 बहराइच मेडिकल कॉलेज के महिला विंग में प्रसूता की मौत के बाद मौजूद परिजन व जमा भीड़।    -संवाद
बहराइच। एक महिला मां बनने की आस लिए अस्पताल पहुंची थी, लेकिन लौटकर सिर्फ उसका शव घर आया। न सिर्फ महिला की मौत हो गई बल्कि प्रसव के दौरान शिशु ने भी दम तोड़ दिया। एक साथ दो मौत से परिवार के लोग भड़क उठे अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप मढ़ा। जच्चा-बच्चा की मौत से परिवार के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन



पयागपुर क्षेत्र के तुलसीराम पुरवा सोहरियावा गांव निवासी 26 वर्षीय ममता देवी को रविवार देर रात प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार वाले तुरंत उसे लेकर पयागपुर कोट बाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां मौजूद डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रात में ही परिजन वाहन की व्यवस्था कर किसी तरह महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज के महिला विंग पहुंचे। डॉक्टरों ने ममता को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। सोमवार भोर में ममता ने एक मृत शिशु को जन्म दिया। इससे पहले कि परिवार इस सदमे से उबर पाता, शाम पांच बजे महिला की हालत और बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने एक इंजेक्शन लगाया और मात्र एक घंटे के भीतर ममता की सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के लोग भड़क उठे। हंगामा की सूचना पाकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मदन मोहन त्रिपाठी मौके पर पहुंचे उन्होंने किसी तरह परिजनों से बातचीत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। सीएमएस ने देर रात शव वाहन से ममता का शव गांव भेजवाया।



सवालों में घिरा अस्पताल प्रशासन
ममता के ससुर कंचन गोस्वामी का कहना है कि बहू ने मृत बच्चे को जन्म दिया, उस सदमे को परिवार यह सोचकर सह गया कि बहू तो सुरक्षित है, लेकिन शाम को बहू की तबीयत भी अस्पताल में ही बिगड़ गई, काफी देर तक डॉक्टर को बुलाने के लिए इधर-उधर दौड़ता रहा, कुछ देर बाद एक नर्स आई उसने इंजेक्शन लगाया, लेकिन इंजेक्शन लगने के एक घंटे बाद ही बहू ने दम तोड़ दिया। आरोप है कि समय पर उचित इलाज न मिल पाने और लापरवाही के चलते जच्चा-बच्चा दोनों की जान चली गई। उन्होंने बताया कि बहू की तबीयत बिगड़ने के बावजूद स्टाफ ने देर से रिएक्ट किया और अंतिम समय में दिया गया इंजेक्शन उसकी मौत का कारण बना।



न्याय की मांग, जांच की गुहार
परिजनों ने मामले को लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। ससुर कंचन गोस्वामी ने कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार हो, उसे सज़ा दी जाए। उनका कहना है, कि गरीब की बहू थी, इसलिए किसी ने गंभीरता नहीं दिखाई। अगर वक्त रहते इलाज मिलता, तो आज वो ज़िंदा होती।




गंभीर हालत में आई थी महिला, हार्ट अटैक से हुई मौत
महिला को काफी गंभीर हालत में परिजन लेकर आए थे। प्रसव के दौरान महिला को बचा लिया, बेहतर इलाज किया जा रहा था लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीएमएस ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में महिला की मौत हार्ट अटैक से होने का पता चल रहा है परिजनों से महिला का पोस्टमार्टम कराने को कहा गया था लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया इसके चलते शव को घर भिजवा दिया गया।
-मदन मोहन त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed