{"_id":"675b2085b1eaea9fcf0782ef","slug":"mother-accused-of-selling-minor-daughter-for-one-lakh-rupees-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-123877-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मां पर नाबालिग बेटी को एक लाख रुपये में बेचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मां पर नाबालिग बेटी को एक लाख रुपये में बेचने का आरोप
Thu, 12 Dec 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। महिला ने पुलिस की सुनवाई न करने पर कोर्ट में वाद दायर कर आरोप लगाते हुए बताया उनकी मां गलत संगत में पड़ गई है और पिता की मौत हो चुकी है। मां ने उनकी नाबालिग बहन को एक लाख रुपये में बेच दिया। आरोपी जबरन बहन से शादी करने की योजना बना रहे थे, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर बचाया। कोर्ट के आदेश पर देहात कोतवाली पुलिस ने मां समेत पांच लोगों पर नाबालिग तस्करी की धारा में केस दर्ज किया।
नानपारी कोतवाली के भौरहवा सरैया निवासी पायल की देहात कोतवाली में दर्ज एफआईआर के अनुसार उनके गनियापुर बेड़नापुर निवासी पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। वे दो भाई और तीन बहनें हैं। उनकी शादी पिता के समय में ही नानपारा में हुई थी। आरोप है मां गलत संगत में पड़ गई है और अपनी 14 वर्षीय बेटी को एक लाख रुपये में भौरहवा सरैया निवासी राममूरत को बेच दिया, जिसने 11 अक्तूबर को मरीमाता पर अपने बेटे अरुन से बहन का जबरन विवाह कराना चाहता था और अन्य दो अज्ञात लोग भी योजना में शामिल थे।
बहन ने उन्हें फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। वे मौके पर पहुंची और आरोपियों के चंगुल से अपनी बहन को छुड़ाकर उसी दिन पुलिस के पास पहुंची और दो बार एसपी से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। देहात कोतवाल परमानन्द तिवारी ने बताया कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है।