फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mosque's roof collapsed during Namaz, two killed, seven injured

नमाज के दौरान मस्जिद की छत ढही, दो की मौत, सात घायल

Fri, 03 Jun 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mosque's roof collapsed during Namaz, two killed, seven injured
नानपारा के जूड़ा गांव में मसजिद की छत गिरने से मौत के बाद पड़ा मलबा। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। तहसील नानपारा अंतर्गत ग्राम जूड़ा में शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करते समय मस्जिद की छत व दीवार ढहने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गये। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में भर्ती कराया गया। जहां से तीन लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम जूड़ा में पुरानी मस्जिद के जीर्णोद्धार का कार्य कराया जा रहा है। मस्जिद छत व दीवार की मरम्मत का कार्य चल रहा था। शुक्रवार होने के कारण आज मरम्मत का कार्य बंद था। दोपहर में जुमे की नमाज अदा करने के लिए लगभग एक दर्जन लोग मस्जिद में एकत्रित हुए। नमाज अदा करने के दौरान ही मस्जिद की छत, दीवार व शटरिंग भरभरा कर गिर गई। जिससे नमाज अदा कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। मस्जिद की छत व दीवार गिरने से मुलीम खां पुत्र बेचू खां निवासी खैरीपुरवा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। नमाज के दौरान मस्जिद की छत गिरने की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गई। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से नानपारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान इसराइल, इरशाद अली, मुस्लिम, अनवर अली, नफीस, नासिर, गोबर तथा करामत अली निवासी खैरीपुरवा के रूप में हुई। घायलों में इजरायल, इरशाद, मुस्लिम तथा नफीस की हालत गंभीर देखते हुए इन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान घायल इरशाद अली की भी मौत हो गई। सीएचसी नानपारा में इलाज के दौरान देर शाम घायल अनवर अली की तबियत बिगड़ने पर उसे भी बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर है घायलों की स्थिति
गंभीर स्थिति वाले घायलों को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहां इलाज के दौरान घायल युवक इरशाद अली की मौत होने की सूचना मिली है। सीएचसी पर भर्ती घायल अनवर अली की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे भी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। शेष घायलों का इलाज सीएचसी पर किया जा रहा है। -डॉ.चंद्रभान, सीएचसी प्रभारी, नानपारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed