फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   More than 400 students underwent AI training.

Bahraich News: 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया एआई प्रशिक्षण

Sat, 22 Aug 2026 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
More than 400 students underwent AI training.
 मोहम्मदपुर में आयोजित एआई प्र​शिक्षण में जानकारी देते प्र​शिक्षक।
बहराइच। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल एआई प्रज्ञा के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक मोहम्मदपुर में 21 और 22 अगस्त को दो दिवसीय निशुल्क आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आईएमआईबी ने किया। इसमें 400 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्हें एआई की मूल अवधारणाओं की जानकारी दी गई। विभिन्न उद्योगों में इसके उपयोग भी समझाए गए। भविष्य में मिलने वाले रोजगार के अवसरों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

डिजिटल और तकनीकी कौशल विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षण को आसान बनाने के लिए हैंड्स-ऑन गतिविधियां और संवादात्मक सत्र कराए गए। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों के जरिये एआई तकनीक का व्यावहारिक उपयोग समझा। प्रशिक्षण का उद्देश्य पॉलीटेक्निक, आईटीआई, डिग्री कॉलेज और विद्यालयों के विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता बढ़ाना है। साथ ही नवाचार और रोजगारपरक कौशल को भी बढ़ावा देना है। प्रधानाचार्य सुरेश कुमार आजाद और टीपीओ टीम ने प्रशिक्षण को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed