{"_id":"57408f964f1c1bcc64ac6f6d","slug":"mntsha-topped-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंतशा ने किया जिला टॉप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंतशा ने किया जिला टॉप
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 21 May 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
मेधावियों के घर जश्न का माहौल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई इंटरमीडिएट का परीक्षाफल शनिवार दोपहर घोषित होते ही मेधावी छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। बुद्धा पब्लिक स्कूल की छात्रा मंतशा 92 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में अव्वल रही।
इसी विद्यालय के छात्र शिवम और अलंकृत जैन ने भी अपनी मेधा का लोहा मनवाया। जिले का सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम 87 फीसदी रहा। मेधावी छात्रों के घर में जश्न का माहौल है। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
सीबीएसई ने इस बार भी इंटर का परीक्षा परिणाम हाईस्कूल के पहले घोषित कर दिया है। शनिवार दोपहर परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिले के छात्र खुशी से उछल पड़े। जिले में सीबीएसई बोर्ड के तीन मान्यता प्राप्त इंटर कालेज हैं।
विज्ञापन
इनमें बुद्धा पब्लिक स्कूल, नवोदय विद्यालय और संत पथिक विद्यालय शामिल हैं। इन तीनों कॉलेजों के 286 छात्र इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 250 छात्रों को सफलता हासिल हुई है। परीक्षा में एक बार फिर छात्रा ने अपनी मेधा प्रदर्शित की।
छात्र एक कदम पीछे रह गए। बुद्धा पब्लिक स्कूल की मंतशा फातिमा 92.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में मेधावियों की श्रेणी में सबसे ऊपर रही। दूसरे नंबर पर भी इसी विद्यालय के छात्र अलंकृत जैन 91.80 प्रतिशत के साथ दूसरे व शिवम विश्वास 91.20 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं टॉप फाइव की सूची में संत पथिक विद्यालय के छात्र आदेश कुमार सिंह ने 90.04 प्रतिशत अंक के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन सभी मेधावियों के घरों पर परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद जश्न का माहौल रहा।
छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को बधाई दी तो उनके अभिभावक खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। सभी ने मेधावी लाडलों को सफलता की बधाई देते हुए मुंह मीठा कराया।