फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   MLC inspected crop damage in Risiya.

Bahraich News: एमएलसी ने रिसिया में देखी फसलों की बर्बादी

Thu, 01 Oct 2026 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
MLC inspected crop damage in Risiya.
 रिसिया के अलिया बुलबुल गांव में बारिश से बर्बाद हुई फसलों का जायजा लेतीं एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्
बहराइच। लगातार हुई अतिवृष्टि और जलभराव से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए बुधवार को एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने विकास खंड रिसिया के अलिया बुलबुल गांव का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और खेतों में पहुंचकर फसल नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने धान और मक्का के खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। किसानों ने बताया कि कई बीघे में खड़ी फसल लगातार बारिश और जलभराव के कारण पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इसके बाद उन्होंने शेखापुर भैंसहा निवासी किसान कृष्ण चंद्र यादव, केशव राम यादव और छोटका यादव समेत अन्य किसानों के केले के खेतों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि फसल क्षति का नियमानुसार सर्वे और आकलन कराया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम सदर, लेखपाल और अन्य अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में जल्द स्थलीय सर्वे कराने के निर्देश दिए, ताकि पात्र किसानों को राहत मिलने में देरी न हो। उन्होंने कहा पात्र किसानों को राहत से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed