फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   MLA strict on entering the district of 25 thousand people without investigation

बिना जांच 25 हजार लोगों के जिले में घुसने पर विधायक सख्त

Mon, 23 Mar 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
MLA strict on entering the district of 25 thousand people without investigation
बहराइच। देश में फैले कोरोना वायरस के बीच महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब समेत अन्य राज्यों से आए नागरिकों का बिना जांच के जिले में प्रवेश होने पर महसी विधायक सख्त हो गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से संपर्क कर बाहरी राज्यों से आए लोगों को घर में रहने के निर्देश दिए। बीमार होने की दशा पर उनका सैंपल लिया जाएगा। उसके बाद इलाज शुरू किया जाएगा। विधायक के सख्त होने पर जिला प्रशासन ने लेखपाल, पंचायत व एएनएम से बाहर से आने वाले लोगों की रिपोर्ट तलब करने के साथ उनकी निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को जिले में जनता कर्फ्यू रहा लेकिन इस दौरान जिला प्रशासन से बड़ी चूक हुई। कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र, दिल्ली व पंजाब समेत अन्य राज्यों से लौटे नागरिकों का जिले में बिना जांच के प्रवेश होने दिया। लोगों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहने वाले अखबार अमर उजाला ने 23 मार्च के अंक में शीर्षक ‘कोरेना का कहर: महानगरों से जिले में पहुंचे हजारों लोग’ से पेज नंबर दो पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की।
विज्ञापन

खबर पढ़ने के बाद महसी विधायक सुरेश्वर सिंह सख्त हुए और डीएम शंभु कुमार से इस पर बात की। विधायक के निर्देश पर डीएम ने तत्काल सीएमओ के माध्यम से रिपोर्ट तलब की और बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि इस समय पूरा देश कोरोना वायरस के प्रकोप को झेल रहा है। इस प्रकोप का बचाव खुद की सतर्कता है। ऐसे में लगभग 25 हजार लोग बाहर से आए और उनकी किसी कारण से जांच नहीं हो सकी। यह गलत है।

डीएम को निर्देश देकर कहा गया है कि गांव-गांव टीमें भेजी जाएं। जहां पर लोग बाहर से आएं है, उनको 14 दिन तक घरों में रहने को कहा जाए। अगर इस बीच कोई भी बीमार होता है तो उसका सैंपल लेकर तत्काल उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed