{"_id":"63ee65198855299f9f057c84","slug":"mistake-in-admit-cards-7000-left-hindi-exam-bahraich-news-c-13-1-90955-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: प्रवेश पत्रों में गड़बड़ी, 7000 ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: प्रवेश पत्रों में गड़बड़ी, 7000 ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा
Thu, 16 Feb 2023 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 16 Feb 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
बहराइच में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र का निरीक्षण करते डॉ.दिनेश चंद्र व एसपी प्रश
बहराइच। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की बृहस्पतिवार को जिले के 118 परीक्षा केंद्रों पर हुई। दोनों पालियों में पंजीकृत 67 हजार 098 परीक्षार्थियों के सापेक्ष सात हजार से अधिक परीक्षार्थी पहले दिन ही परीक्षा से अनुपस्थित रहे। कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी सिटिंग इंतजाम व प्रवेशपत्र में नाम गलत होने को लेकर भी परेशान दिखे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। इस दौरान जिला मुख्यालय अंतर्गत डीआईओएस कार्यालय पर संचालित कंट्रोल रूम से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाती रही। किसी परीक्षा केंद्र से कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं मिला। डीएम व एसपी ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा हुई। सभी पकेंद्रों पर परीक्षा शुुरू होने से एक घंटे पूर्व केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में प्रश्न पत्रों व उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल खोले गए। प्रथम पॉली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11.15 बजे तक आयोजित की गई। प्रथम पॉली की परीक्षा में शामिल होने के लिए सात बजे से ही परीक्षार्थी अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे। नगर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज, आजाद इंंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की कतार देखने को मिली। मुख्य द्वार पर ही कक्ष निरीक्षकों समेत अन्य शैक्षणिक कर्मियों ने परीक्षार्थियों की तलाशी के बाद उन्हें कक्ष में प्रवेश दिया। प्रथम पॉली में पंजीकृत 38,344 परीक्षार्थियों में से 4472 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पॉली की परीक्षा का आयोजन अपरान्ह दो बजे से शाम 5.15 बजे तक किया गया। द्वितीय पॉली की परीक्षा में शामिल होने के लिए भी परीक्षार्थी एक बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर जुटने लगे। द्वितीय पॉली की परीक्षा में इंंटरमीडिएट कक्षा के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। द्वितीय पॉली में पंजीकृत 28,454 परीक्षार्थियों में से कुल 2941 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले। द्वितीय पॉली की परीक्षा भी नकलविहीन व शांतिपूर्ण माहौल में हुई। नगर क्षेत्र के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोई नकलची नहीं मिला। तहसील महसी अंतर्गत तेजवापुुर स्थित प्रयाग दत्त पाठक पट्टी इंटर कॉलेज में भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि आंतरिक सचल दस्ते की ओर से परीक्षा पर नजर रखी जा रही है। विकासखंड रिसिया अंतर्गत सरस्वती इंटर कॉलेेज में भी परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
डीएम व एसपी समेत भ्रमणशील रहा प्रशासनिक अमला
बहराइच। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेेने के उद्देश्य से डीएम डॉ.दिनेश चंद्र व एसपी प्रशांत वर्मा ने नगर के आजाद इंटर कॉलेज, महाराज सिंह इंंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम भी देखा। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर रखी जा रही नजर व अन्य व्यवस्थाओं से डीएम व एसपी संतुष्ट नजर आए। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व शिक्षकों को जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उसका जिम्मेदारी से पालन करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी अपने-अपने क्षेेत्र में स्थित परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे।