फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mini stadium construction stoped

मिनी स्टेडियम निर्माण ठप

Fri, 16 Sep 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 16 Sep 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल अभियान योजना को केंद्र सरकार ने बंद कर दिया है। इससे 14 ब्लॉकों में मिनी स्टेडियम का निर्माण अधर में लटक गया। ब्लॉक स्तर पर होने वाले खेल कार्यक्रमों के लिए भी कोई बजट नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन


प्रान्तीय युवा कल्याण विभाग की ओर से पाइका योजना संचालित की जा रही थी जिसे सरकार ने बंद कर दिया था। इसके बाद राजीव गांधी खेल अभियान नामक योजना शुरू की गई।इसके तहत ब्लॉक स्तर पर खेलों का आयोजन किया जाता था। युवा कल्याण अधिकारी सुशील मिश्र के मुताबिक वर्ष 2014-15 में ब्लाकों में आयोजन हुए।
विज्ञापन


उसके बाद योजना बंद कर दी गई। कोई बजट भी केंद्र या राज्य सरकार ने नहीं दिया। ब्लॉक स्तर पर पुरस्कार प्रदान किए जाते थे। उनमें 250 रुपये प्रथम, 150 रुपये द्वितीय और 100 रुपये तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं के बैंक खातों में दिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह जिला स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान के लिए क्रमश: 300, 200 और 150 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाता था। युवा कल्याण अधिकारी सुशील मिश्र के मुताबिक युवा कल्याण विभाग की ओर से हुजूरपुर ब्लॉक के ग्राम भैंसाही और फखरपुर के ग्राम अचोलिया दहौरा में एक-एक स्टेडियम स्थापित किया गया है। मरौचा में व्यायामशाला बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed