फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Migrant workers sent home after screening

स्क्रीनिंग के बाद प्रवासी श्रमिकों को भेजा घर

Sun, 17 May 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Migrant workers sent home after screening
फखरपुर (बहराइच)। बिहार से आए श्रमिकों ने कस्बा स्थित सियाराम इंटर कॉलेज परिसर में थर्मल स्क्रीनिंग करायी। इसके बाद सभी को घर भेज दिया गया। प्रवासी श्रमिकों को तहसील प्रशासन की ओर से राशन किट नहीं दी गई। श्रमिकों ने तहसील प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने दूसरे प्रदेशों से आने वाले श्रमिकों को राशन किट देने की निर्देश दिए हैं। मगर कैसरगंज तहसील प्रशासन दूसरे प्रदेश से आने वाले लोगों को खाद्यान्न किट देने में भेदभाव कर रहा है। ऐसा ही मामला फखरपुर विकासखंड के घासीपुर गांव निवासी श्रमिकों का है। गांव निवासी श्रमिक सगीर, रियाज, साकिब, सारिक, आरिफ बिहार में मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

सभी श्रमिक डीसीएम द्वारा शनिवार को फखरपुर पहुंचे। सभी ने चौधरी सियाराम इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य जांच करायी। स्वास्थ्य जांच के बाद इन ग्रामीणों को शपथपत्र देकर वापस कर दिया गया। खाद्यान्न किट नहीं दी गई। प्रवासियों ने कहा कि स्क्रीनिंग कर सभी को वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिकों का कहना है कि खाद्यान्न देने में भेदभाव किया जा रहा है। इस मामले में तहसीलदार शिवप्रसाद यादव का कहना है कि श्रमिकों को स्क्रीनिंग के बाद खाद्यान्न दिया जाता है। अगर खाद्यान्न नहीं मिला है तो मामले की जांच कराकर खाद्यान्न दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed