{"_id":"576032e44f1c1b4d1f11bfa1","slug":"meritorious-honored-said-thank-you-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी सम्मानित, बोले थैंक्यू अमर उजाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी सम्मानित, बोले थैंक्यू अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
सम्मान पाकर हुए गदगद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में सम्मानित किया। मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर बहराइच लौटे मेधावी गदगद दिखे। बोले अमर उजाला थैंक्यू। मेधावियों ने कहा कि अमर उजाला के प्रयास से मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिला है। यह जिंदगी भर नहीं भूल पाऊंगा।
पयागपुर में स्थित आरपी इंटर कॉलेज के छात्र सौरभ यादव ने हाईस्कूल की परीक्षा में 96.09 फीसदी अंक अर्जित कर श्रेष्ठता हासिल की थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा में शहर के मोहल्ला नौवागढ़ी निवासी हर्षित मिश्रा 96.8 प्रतिशत अंक के साथ मेधावी बने थे।
इन दोनों छात्रों को मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित मेधावी सम्मान श्रृंखला में मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। प्रशस्ति पत्र, गोल्ड मेडल और साइकिल लेकर बहराइच लौटे हाईस्कूल के छात्र सौरभ ने कहा कि जिंदगी में सोंचा नहीं था, उससे अधिक सम्मान मिला है।
विज्ञापन
इस सम्मान के पीछे सफलता के शिखर पर पहुंचने की कोशिश करुंगा। सौरभ के साथ लखनऊ से लौटे उनके पिता आशाराम यादव और जीआईसी के प्रिंसिपल मुक्तेश्वर पोद्यार ने भी अमर उजाला की पहल को सराहा।
इंटरमीडिएट के छात्र हर्षित मिश्र ने कहा कि अमर उजाला ने उनकी झोली में वह सम्मान डाला है जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री की एक झलक के लिए सोंचते थे। मुख्यमंत्री ने स्वयं हाथ मिलाया। हर्षित के साथ मौजूद उनके मामा विनय मिश्रा व चचेरे भाई प्रशंात मिश्रा भी गदगद दिखे।