फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mercury rolled down by four degrees, people shivering from cold wave

चार डिग्री लुढ़का पारा, शीतलहर से कांपे लोग

Tue, 24 Dec 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mercury rolled down by four degrees, people shivering from cold wave
बहराइच नगर में मंगलवार को कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़े पहनकर जाते लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तराई में मौसम का मिजाज फिर सख्त हो गया है। रात से ही जिला कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है। इसके चलते पारा लुढ़क कर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। गलन बढ़ने से पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। शीतलहरी से जनजीवन अस्त-व्यस्त दिखा। कोहरे के कारण परिवहन और रेल सेवाएं भी चरमराई रहीं।
विज्ञापन

तराई का मौसम निरंतर करवट ले रहा है। रविवार को हल्की धूप से जहां लोगों को राहत मिली वहीं, सोमवार देर रात से फिर जिला घने कोहरे की चपेट में आ गया। तेज पछुवा हवाएं चलने लगीं। मंगलवार को सुबह कोहरे और शीतलहर के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त दिखा। घरों से निकले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हर कोई सिहरता, कांपता दिखा।
विज्ञापन

कोहरे के चलते रेल परिवहन सेवाएं जहां चरमराई रहीं। वहीं स्कूल जाने वाले नन्हें-मुन्ने बच्चे ठंड से बेहाल दिखे। मजदूरी पेशा वर्ग के लोग अपने को कपड़ों में लपेटकर घर से निकले। 10 बजे के आसपास लगा कि धूप निकलेगी, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। पूरे दिन जिला कोहरे और धुंध की चपेट में रहा। लोगों को दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ा। छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली पश्चिमोत्तर हवाओं ने शीतलहर का प्रकोप और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते तराई में फिर शीतलहर की स्थिति बनी है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी पांच दिन तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहने के आसार दिख रहे हैं। कोहरे से निजात नहीं मिलने वाली है। शीतलहर का दौर और बढ़ सकता है। हालांकि इस बीच धूप निकलने का भी पूर्वानुमान मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed