फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Meeting of officials of Nepal-India Friendship Association

Bahraich News: नेपाल-भारत मैत्री संघ के पदाधिकारियों की बैठक

Mon, 16 Oct 2023 10:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 16 Oct 2023 10:52 AM IST
विज्ञापन
Meeting of officials of Nepal-India Friendship Association
रुपईडीहा (बहराइच)। आगामी पर्वों पर भारी संख्या में आने वाले नेपाली नागरिकों के सुगम आगमन को लेकर रविवार को नेपाल-भारत मैत्री संघ के पदाधिकारी ने भारतीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मैत्री संघ के पदाधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों को सम्मानित किया और उनसे सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

नेपाल-भारत मैत्री संघ की केंद्रीय उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा ने बताया कि नवरात्र व दशहरा पर्व पर भारी मात्रा में नेपाली नागरिक वतन वापसी करते हैं। ऐसे में उन्हें सीमा पर आवागमन में कोई परेशानी न हो इसके लिए भारतीय अधिकारियों के साथ बैठक की गई है। उन्होंने बताया कि एसएसबी के 42 वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट बासुकी नंदन पांडे, रुपईडीहा थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह, उप निरीक्षक अश्वनी पांडे, समाजसेवी रतन अग्रवाल आदि के साथ अलग-अलग बैठक कर सहयोग की अपील की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान आवागमन में हमेशा सहयोग करने वाले भारतीय अधिकारियों को अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान रुपइडीहा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमाशंकर वैश्य, नेपाली सदस्य अंबर बहादुर खड़का, रामारानी गुप्ता, बांके अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, श्याम बहादुर छेत्री, बसंत लामिछाने आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed