फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   meeting of businessman

‘बीमा योजनाओं का लाभ उठाएं व्यापारी’

Tue, 11 Aug 2015 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Tue, 11 Aug 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मंगलवार को श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने भिनगा में व्यापारी नेताओं के साथ बैठक कर व्यापारियों के हित में शुरू हुई बीमा योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन


 इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारी हित में लिए गए निर्णयों पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिला कमेटी का गठन किया गया।

प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 300 रुपये तक के जूता व चप्पल को वैट से मुक्त कर दिया गया है। जबकि सुपाड़ी,  सिंघाड़ा को मंडी शुल्क से मुक्त किया गया है। ये व्यापारियों के हित में है।
विज्ञापन


उन्होंने बांट माप विभाग के कर्मचारियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक बांट माप पर लगाई जा रही मोहर को गलत बताते हुए इस व्यवस्था को समाप्त करने, सैंपलिंग विभाग द्वारा सील बंद वस्तुओं को लिए जाने को प्रतिबंधित करने, सैंपलिंग के दौरान कंपनी के विरुद्ध लिखा पढ़ी करने, व्यापारियों का नाम न लिख कर उन्हें मात्र गवाह बनाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान श्रावस्ती उद्योग व्यापार मंडल की नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें नादिर शाह को जिलाध्यक्ष व व अरुण प्रकाश आर्य को महामंत्री बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भिनगा में संपन्न हुए इस चुनाव प्रक्रिया में हरीश चंद्र गुप्ता को जिला चेयरमैन बनाया गया है जबकि अनिल नय्यर को वरिष्ठ जिला महामंत्री, मिथिलेश शुक्ला को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, भग्गन लाल गुप्ता को नगर अध्यक्ष तथा प्रमोद गुप्ता को नगर चेयरमैन बनाया गया है। इस मौके पर काफी संख्या में व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed