{"_id":"6807e1405705d157940d1324","slug":"medical-store-operator-arrested-with-banned-syrup-bahraich-news-c-98-1-brp1009-129435-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: प्रतिबंधित सिरप के साथ मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: प्रतिबंधित सिरप के साथ मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
Wed, 23 Apr 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
रूपईडीहा (बहराइच)। नेपाल के एक युवक को हिमाचल पुलिस ने कुछ दिन पूर्व 70 सीसी प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार दोपहर में ड्रग निरीक्षक के साथ मिलकर सिरप बेचने वाले मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान 13 शीशी कोडीन युक्त सिरप मिला। ड्रग निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मेडिकल संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
हिमाचल पुलिस ने मंगलवार दोपहर को रुपईडीहा स्थित शिवम शुक्ल के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान जिले के ड्रग इंस्पेक्टर विनय कृष्णा भी मौजूद रहे। टीम ने मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित कोडीन युक्त 13 शीशी सिरप बरामद किया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि हिमाचल पुलिस ने कुछ दिन पहले संजू राई पुत्र प्रेम राई, निवासी वार्ड नंबर 2 सी, गांव नेपालगंज (जिला बांके, नेपाल) को हिमाचल प्रदेश में 70 शीशी कोडीन युक्त सिरप के साथ पकड़ा था। जिसने पूछताछ के दौरान सिरप यहां की दुकान से खरीदने की बात कही थी। आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक को हिमाचल पुलिस अपने साथ गिरफ्तार कर साथ ले गई है।