{"_id":"6127c9ea8ebc3e7a26047fa9","slug":"medical-store-found-operating-in-a-fake-manner-bahraich-news-lko5928676171","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी तरीके से संचालित मिला मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी तरीके से संचालित मिला मेडिकल स्टोर
विज्ञापन
बहराइच के बेड़नापुर में मेडिकल स्टोर पर छापेमारी करते ड्रग इंस्पेक्टर।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजवापुर (बहराइच)। विकास खंड तेजवापुर के बेड़नापुर बाजार मेें संचालित मेडिकल स्टोरों पर गुरुवार को औषधि विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने गांव के सैनिक मार्केट मेें संचालित अवैध मेडिकल स्टोर से 45 हजार की दवाओं को बरामद कर सीज कर दिया। टीम ने दवा के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। बेड़नापुर बाजार में औषधि विभाग की टीम के औचक छापे से मेडिकल स्टोर संचालकों में अफरातफरी मच गई। ज्यादातर मेडिकल स्टोर संचालक अपनी दुकानों को बंद कर भाग खड़े हुए।
विकास खंड तेजवापुर के बेड़नापुर बाजार मेें कई महीनों से अवैध मेडिकल स्टोर का संचालन हो रहा था। इसकी सूचना मिलने पर डीएम व सीएमओ ने ड्रग स्पेक्टर राजू प्रसाद व सीएमओ कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में टीम गठित कर बाजार में स्थित मेडिकल स्टोरों की सघन चेकिंग कराने का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को टीम ने बेड़नापुर बाजार पहुंचकर मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण करना शुरू कर दिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने सैनिक मार्केट मेें एक हमदर्द दवाखाना के साथ बगल के कमरे मेें अवैध रूप से संचालित शेख शहाबुद्दीन के मेडिकल स्टोर को खंगालना शुरू कर दिया। शहाबुद्दीन के पास मेडिकल स्टोर के संचालन का कोई लाइसेंस नहीं था।
मेडिकल स्टोर पूरी तरह से फर्जी तरीके से संचालित होता मिला। टीम ने दुकान मेें रखी करीब 45 हजार से अधिक की दवा को मौके पर ही सीज कर दवाओं के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। ड्रग इंस्पेक्टर राजू प्रसाद ने बताया कि डीएम व सीएमओ के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि सीज की गई सभी दवाओं के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दुकान संचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।