{"_id":"69ff8eaf9dc6ebefa90381ec","slug":"medical-store-employee-dies-under-suspicious-circumstances-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-149037-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मेडिकल स्टोर कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मेडिकल स्टोर कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत
Sun, 10 May 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 10 May 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर के एक मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले व्यक्ति की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दुकान पर तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद पहुंचे परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मामला संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
रायपुर राजा निवासी भूपेंद्र पाल ने बताया कि उनके पिता कैलाश पाल (48) शहर में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर काम करते थे। शनिवार दोपहर उन्हें फोन पर सूचना मिली कि पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई है। सूचना मिलने पर वह तुरंत मेडिकल स्टोर पहुंचे। जहां पिता कैलाश पाल मेडिकल स्टोर के बाहर अचेत अवस्था में पड़े थे।
परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर और मामला संदिग्ध बताते हुए भर्ती की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि कैलाश की मौत के बाद मेडिकल स्टोर संचालक की ओर से कोई हालचाल पूछने तक नहीं आया, ऐसे में मामला संदिग्ध लग रहा है।