फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Medical college got modern machine for examination of patients

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज को मरीजों की जांच के लिए मिली आधुनिक मशीन

Thu, 17 Apr 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 17 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Medical college got modern machine for examination of patients
मेडिकल कॉलेज में स्वचालित कल्चर एवं सेंसिटिविटी मशीन का हुआ उद्घाटन करते प्राचार्य।
बहराइच। मेडिकल कॉलेज आने वाले गंभीर मरीजों के रोग की पहचान कर उन्हें त्वरित इलाज दिया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर मेडिकल कॉलेज को कल्चर व सेंसिटिविटी मशीन दी गई है। बुधवार को प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने मशीन का उद्घाटन किया। इससे प्रयोगशाला और समृद्ध हुई है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. खत्री ने बताया कि यह मशीन मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला सेवाओं में एक बड़ी प्रगति है। इससे मरीजों को शीघ्र व सही इलाज मिलेगा और चिकित्सकों को वैज्ञानिक आधार पर निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। यह आधुनिक मशीन मरीजों में संक्रमण पैदा करने वाले जीवाणुओं की पहचान कर 24 घंटे के भीतर उस पर प्रभावी एंटीबायोटिक की जानकारी देगी। इस तकनीक से समय रहते उचित दवाओं का चयन संभव होगा, जिससे एंटीबायोटिक का विवेकपूर्ण प्रयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शुक्ला ने बताया कि मशीन मरीज के सैंपल से रोग जनक बैक्टीरिया को अलग करती है। साथ ही मरीज के लिए कौन-सी दवाएं प्रभावी होंगी, यह भी दर्शाती है। इस दौरान डॉ. इस्मत रेहाना, डॉ. शरीक वजूद खान, डॉ. शहनवाज मलिक, डॉ. राजेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed