फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Medical college got 10 wheel chairs

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज को मिली 10 व्हील चेयर

Thu, 06 Apr 2023 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Medical college got 10 wheel chairs
बहराइच। केन्द्र व प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है। संसाधनों की कमी को देखते हुए शासन ने मेडिकल कॉलेज बहराइच को 10 नई व्हीलचेयर व 12 स्ट्रेचर प्रदान किए हैं। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज बहराइच में काफी दिनों से व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की कमी थी जिससे मरीजों का परेशानी का सामना करना पड़ता था। सुविधा न मिलने के कारण तीमारदार कभी-कभी अपने मरीजों को गोद में ढोने को मजबूर होते थे।
विज्ञापन

जिले में कई बार बड़ी दुर्घटनाएं हो जाने पर स्ट्रेचर की कमी के कारण घायलों का जमीन पर इलाज करने की भी नौबत आ चुकी है। इसको देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने व्हीलचेयर व स्ट्रेचर की डिमांड भेजी थी। सीएमएस डॉ.ओपी चौधरी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। व्हीलचेयर और नए स्ट्रेचर मिलने से मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
हज यात्रियों के लिए खुला अलग काउंटर
फोटो- 10
हज यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को अलग से काउंटर खोला गया है। इसके लिए कर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। सीएमएस ने बताया कि मौसम के परिवर्तन के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है जिससे मेडिकल कॉलेज में भारी भीड़ हो रही है। ऐसे में हज यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए अलग से हेल्प डेस्क खोली गई है। हज यात्री यहां आसानी से मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवा सकेंगे।
---------------
ध्रुव शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed