फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   medical college

पहले सत्र का अनुभव जीवन में रहेगा यादगार

Wed, 28 Aug 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
medical college
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के शैक्षिक सत्र के उद्घाटन में शामिल होने आए अयोध्या और बस्ती के छात्रों से मुख्यमंत्री ने सीधे संवाद किया। एमबीबीएस छात्रों ने पहले सत्र का हिस्सा बनकर अपने को गौरवान्वित महसूस किया। सभी ने इसे अपने जीवन के लिए यादगार पल बताया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने मेडिकल कॉलेज बहराइच के साथ ही अयोध्या और बस्ती के मेडिकल कॉलेजों के भी छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में शामिल होने आए बस्ती के मोहम्मद शादाब व सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम का हिस्सा बनकर बहुत ही सुखद अनुभव हो रहा है।
विज्ञापन

छात्रा अरीबा खान और मिताली मेहरोत्रा ने कहा कि एक अगस्त से शैक्षिक सत्र शुरू हुआ है। इसके महज 28वें दिन मुख्यमंत्री को सुनकर चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर काम करने का जोश जगा है। अयोध्या मेडिकल कॉलेज से आए छात्र निशांत मौर्या और ऋतिक गोयल ने कहा कि पहले शैक्षिक सत्र में शामिल होना गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम सभी जब चिकित्सा के क्षेत्र में जाएंगे तो इस पल को हमेशा याद रखेंगे। छात्रा प्रियंका सिंह व अन्नपूर्णा ने कहा कि प्रथम बैच के रूप में यह पल हमारे मस्तिष्क में अमिट छाप छोड़ गया है। यह हमारे जीवन की एक महत्वपूर्ण घटना है।

मुख्यमंत्री से मिलने खड़े रहे लोग
किसी के अंदर मुख्यमंत्री को देखने की ललक थी तोई उनसे मिलकर अपनी व्यथा सुनाना चाह रहा था। मेडिकल कॉॅलेज के बाहर डीएम कॉलोनी के परिसर में कुछ लोग बैठे हुए थे। बहराइच निवासी रोहित पटवा व प्रमोद ने कहा कि वह सभी मुख्यमंत्री को देखने के लिए आए हैं। बस्ती के शिवम भी यहां आए थे, लेकिन उन्हें अंदर प्रवेश नहीं दिया गया। इसी तरह अन्य कई लोग भी मुख्यमंत्री को अपनी फरियाद सुनाने के लिए खड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed