फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Measles outbreak in Biswa village; six children ill.

Bahraich News: बिसवा गांव में फैला खसरा, छह बच्चे बीमार

Thu, 16 Jul 2026 11:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Measles outbreak in Biswa village; six children ill.
खसरा से पीड़ित महक। 
बहराइच/फखरपुर। विकासखंड फखरपुर के बिसवा नहर गांव में तीन दिन खसरे का प्रकोप है। यहां छह बच्चे बीमार हैं। ग्रामीणों की सूचना के बाद बृहस्पतिवार शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। बच्चों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित कीं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, सूचना देने के तीसरे दिन टीम गांव पहुंची। गांव निवासी महक (7), ननकू (4), सुतेश (3), राजू (3), मुन्नी (4) और राधा (4) तेज बुखार और शरीर पर लाल दानों की शिकायत से पीड़ित हैं। परिजनों का कहना है कि पहले बच्चों को तेज बुखार आता है, फिर शरीर पर लाल दाने निकलते हैं और दो दिन बाद दाने पकने लगते हैं, जिससे असहनीय जलन होती है।
विज्ञापन


सीएचसी फखरपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीतांबर लाल मौर्य एवं आशा कार्यकर्ता रीमा सिंह ने बृहस्पतिवार को गांव पहुंच कर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. मौर्य ने बताया कि अधिक प्रभावित तीन बच्चों को सुचारु तरीके से दवा उपलब्ध कराई गई है, जबकि अन्य बच्चों की भी जांच कर आवश्यक दवाएं दी गई हैं। ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, बच्चों को भीड़ से दूर रखने और लक्षण दिखाई देने पर तत्काल अस्पताल पहुंचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed