फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mask and social distance forgotten after getting discount

छूट मिलते ही भूल गए मास्क व सामाजिक दूरी

Wed, 21 Oct 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Mask and social distance forgotten after getting discount
बहराइच के दीवानी कचेहरी के पास होटल पर जमा भीड़। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। पूरे देश में फैली कोरोना महामारी से टूट रही लोगों की कमर और चरमराई अर्थव्यवस्था को देखते हुए सरकार ने अनलॉक कर छूट देनी शुरू की तो लोग पूरी तरह लापरवाह हो गए। चौक-चौराहे हों या रोडवेज बस अड्डा, कहीं भी लोगों के जेहन में कोरोना का खौफ नहीं दिख रहा है। कोरोना की वैक्सीन न आने तक कोई भी किसी तरह की लापरवाही न बरते, इसके लिए एक बार फिर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। प्रधानमंत्री की अपील के बाद अमर उजाला ने शहर में हकीकत जांची तो कुछ इस तरह दिखा नजारा।
विज्ञापन

एक-दूसरे से सटकर खड़े रहे लोग
सीन : एक
समय: 12.45 बजे दोपहर
स्थान: पीपल चौराहा
पीएम के संदेश के अगले दिन बुधवार को बाजार में निकलने वाले लोग पूरी तरह से लापरवाह नजर आए। पीपल चौराहे पर स्थित दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का कोई पालन करता नहीं दिखा। एक-दूसरे से लोग सटकर खड़े रहे और खरीदारी करते नजर आए। इस दौरान न तो लोगों ने खुद नियम का पालन किया और न ही दुकानदार ने नियमों का कोई पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

न मास्क लगाया न ही सोशल डिस्टेंसिंग
सीन : दो
समय: 01.05 बजे दोपहर
स्थान: रोडवेज बस अड्डा
रोडवेज बस अड्डे पर बसों से उतरने व चढ़ने के लिए लोग एक-दूसरे को धक्का देते हुए नजर आए। लोगों को बस जल्दी मची हुई थी। सवारियों के इंतजार में खड़े बस चालक भी आपस में मोबाइल में जुटे रहे। न तो किसी ने मास्क पहन रखा था और न ही चार लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग दिख रही थी। कैमरे का फ्लैश चमकने के बाद लोग अपना मास्क ढूंढते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल मेें जुटी रही खचाखच भीड़
सीन : तीन
समय: 01.25 बजे दोपहर
स्थान: दीवानी कचहरी के सामने का होटल
दीवानी कचहरी के गेट के सामने कई होटल व दुकानें हैं। पेशी के लिए लोग दूर-दूर से सुबह से अपने घर से निकल लेते हैं। होटल के अंदर से लेकर बाहर तक खचाखच भीड़ जुटी थी। लोग एक-दूसरे से सटकर चाय-नाश्ता कर रहे थे। यही नहीं अंदर भी एक मेज पर पांच लोग बैठे नजर आए। कोरोना से बेखौफ होकर लोग अपने पेट को भरने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed