{"_id":"681275b3c32059762c04e5a7","slug":"married-womans-body-found-hanging-from-a-noose-bahraich-news-c-98-1-slko1011-129819-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
Thu, 01 May 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 01 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
चित्तौरा/धरसवा(बहराइच)। ग्राम पंचायत खोरिया शफीक निवासी मतला (21) का शव बुधवार की सुबह संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लखरामपुर गोये निवासी मतला का निकाह दो साल पहले कोतवाली देहात के खोरिया शफीक निवासी अलीम के साथ हुआ था। मतला के जीजा ननके ने आरोप लगाते हुए बताया कि मतला के ससुरालीजन निकाह के बाद से ही दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। उन्होंने बताया कि उन सभी को आशंका है, कि ससुरालीजनों ने मतला की हत्या कर उसका शव फंदे से लटका दिया।
कोतवाल रमेश रावत ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
कोतवाल रमेश रावत ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।