{"_id":"69ab2d6c58c4872afb0f8e95","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-charge-filed-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-145395-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Sat, 07 Mar 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद बिलखते परिजन। -संवाद
जरवलरोड। संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार को विवाहिता की मौत हो गई। मायके के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
बरौलिया गांव निवासी रफीक ने अपनी पुत्री सबरजहां (21) की शादी करीब एक वर्ष पहले धनसरी मदारपुर निवासी नबी अहमद के साथ की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही नबी आए दिन सबरजहां की पिटाई और विवाद करता था।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ, इसके बाद सबरजहां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद ले गए, जहां इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।