{"_id":"6ae4e4f7a157f5948a06cee4","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-159461-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
Sat, 31 Oct 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में बृहस्पतिवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुरालीजनों का कहना है कि विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीतापुर जिले के लहरपुर निवासी रीना (27) का विवाह तीन वर्ष पूर्व मिहींपुरवा के वार्ड नंबर नौ निवासी व्यवसायी रवि नाग के साथ हुआ था। उनकी दस माह की एक बेटी है। रीना के भाई संतोष ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनकी बहन फोन कर ससुराल में प्रताड़ित किए जाने की बात कह रही थी।
बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे भी उसने फोन कर पति और अन्य ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने की शिकायत की थी। इस पर परिजनों ने उसे समझाया और शुक्रवार सुबह ससुराल आकर मिलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
संतोष के अनुसार, बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे रीना के पति रवि ने फोन कर बताया कि वह अचानक बेहोश हो गई है और उसे सीएचसी मोतीपुर ले जा रहे हैं। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मायके वाले ससुराल पहुंचे तो उन्हें रीना की मौत की जानकारी मिली।
मृतका के पिता दीनबंधु ने बताया कि उनके दामाद रीना के फंदा लगाकर जान देने की बात कह रहे हैं। उन्होंने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पति रवि नाग समेत चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
थाना प्रभारी ब्रह्मा गोंड ने बताया कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। सीओ मोतीपुर अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।