फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Married woman dies by jumping in a drain

विवाहिता ने नाले में कूदकर जान दी

Mon, 05 Aug 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies by jumping in a drain
विजरवल (बहराइच)। पारिवारिक कलह से परेशान एक विवाहिता ने सोमवार दोपहर नाले में छलांग लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती के पास से बरामद पर्स में नशे की कुछ गोलियां भी मिली हैं।
विज्ञापन

जरवलरोड थाना अंतर्गत कस्बा जरवल के मोहल्ला चौक निवासी नसरीन (38) पुत्री अतीक खां की शादी कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़ौनी से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से अनबन चल रही थी। इसके चलते नसरीन काफी परेशान रहती थी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर में वह घर से बाजार जाने के लिए निकली। लेकिन कैसरगंज-जरवल की सीमा पर स्थित कटी नाले पर पहुंच गई। यहां से उसने नाले में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने महिला को कूदते देख शोर मचाया। लोग इकट्ठा हुए। लेकिन तब तक महिला डूब चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज संजय सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से महिला के शव को बाहर निकलवाया। उसके पास से बरामद पर्स में नशे की गोलियां मिलीं। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पर्स को सीज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed