{"_id":"6aecc82dae5a5a55140ab3b2","slug":"markets-decked-out-for-dhanteras-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-159770-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: धनतेरस के लिए जगमग हुए बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: धनतेरस के लिए जगमग हुए बाजार
Thu, 05 Nov 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
बर्तन गली मार्केट में बर्तन की दुकान पर खरीदारी करते लोग।
बहराइच। धनतेरस को लेकर शहर के बाजार सजकर तैयार हो गए हैं। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया है। बृहस्पतिवार को लोग विभिन्न वस्तुओं को पसंद करने और उनकी बुकिंग कराने के लिए बाजार पहुंचे। इससे सुबह से ही बाजारों में रौनक रही और देर रात तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। शुक्रवार को धनतेरस के शुभ मुहूर्त में बड़ी संख्या में खरीदारी होने की उम्मीद है।
शहर के पीपल तिराहा, कचहरी रोड, रोडवेज मार्ग और छावनी इलाके में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। लोग वॉशिंग मशीन, सिलाई मशीन, माइक्रोवेव ओवन, टीवी और एलईडी की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। व्यवसायी मनीष मल्होत्रा ने बताया कि विभिन्न कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर अलग-अलग उपहार और ऑफर दिए जा रहे हैं।
सराफा बाजार में भी खूब रौनक है। महिलाएं चांदी के सिक्के, डॉलर, नोट, सोने की झुमकी, टीका, नथ और कील आदि की बुकिंग करा रही हैं। कई दुकानों पर पहले से ही बुकिंग की सूची तैयार हो चुकी है। व्यवसायी राकेश कुमार ने बताया कि अब तक 150 से अधिक लोग बुकिंग करा चुके हैं। धनतेरस के दिन ग्राहकों तक सामान पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
त्योहार पर नए कपड़े पहनने की परंपरा के चलते कपड़ों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। कपड़ा व्यवसायी संदीप ने बताया कि धनतेरस को लेकर दुकान पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पंडित रामजी शास्त्री ने बताया कि धनतेरस का पर्व शुक्रवार छह नवंबर को सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर शनिवार सात नवंबर को सुबह 10:47 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल का समय शाम 5:49 बजे से रात 8:23 बजे तक है। धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:02 बजे से रात 7:57 बजे तक रहेगा। मान्यता के अनुसार, इस दौरान खरीदारी और पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और खरीदी गई वस्तुएं शुभ फल प्रदान करती हैं।
बाइक और कार शोरूम में भी भीड़
शहर के डिगिहा, चुंगी नाका और गोलवाघाट इलाके स्थित ऑटोमोबाइल शोरूम में भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को बाइक खरीदने के इच्छुक लोग कीमत और फीचर्स की जानकारी लेते नजर आए। ग्राहक 90 हजार से 2.5 लाख रुपये तक की बाइक की टेस्ट ड्राइव लेने के साथ एडवांस भुगतान कर बुकिंग भी करा रहे हैं। कार शोरूम में भी लोग नए मॉडलों की जानकारी लेने और खरीदारी की योजना बनाते दिखे।
धनतेरस के लिए सजीं बर्तनों की दुकानें
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते बाजार में बर्तनों की दुकानें भी सज गई हैं। दुकानों पर स्टील, पीतल और अन्य धातुओं के बर्तनों की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। बृहस्पतिवार को ही ग्राहक दुकानों पर पहुंचकर पसंदीदा बर्तनों के दाम पूछते और मोलभाव करते नजर आए। बर्तन व्यवसायी राजकुमार ने बताया कि त्योहार को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब ग्राहकों का इंतजार है।