{"_id":"6aee1b50081a2944450539dc","slug":"if-short-weighing-is-detected-both-the-ration-dealer-and-the-official-will-be-held-responsible-bahraich-news-c-98-1-slko1007-159826-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: घटतौली मिली तो कोटेदार के साथ अफसर भी होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: घटतौली मिली तो कोटेदार के साथ अफसर भी होंगे जिम्मेदार
Fri, 06 Nov 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। राशन वितरण में घटतौली की शिकायतों को लेकर शासन ने सख्त रुख अपनाया है। नवंबर माह में निश्शुल्क खाद्यान्न वितरण के दौरान यदि कोटेदार ने लाभार्थियों को उनके राशन कार्ड पर अनुमन्य पूरी मात्रा नहीं दी तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। खास बात यह है कि घटतौली की शिकायत मिलने पर संबंधित उचित दर विक्रेता के साथ ही निगरानी में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।
खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वितरण अवधि में वह स्वयं पूर्ति निरीक्षकों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर राशन दुकानों की निगरानी करें। लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में ही खाद्यान्न मिले। शासन ने ई-पॉस मशीन से जुड़ी ई-वेटिंग मशीन के इस्तेमाल के बावजूद घटतौली की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। घटतौली की शिकायत मिलने पर संबंधित कोटेदार के साथ-साथ तैनात अधिकारी-कर्मचारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
छह नवंबर से मिलेगा खाद्यान्न
नवंबर माह का खाद्यान्न वितरण छह से 30 नवंबर तक होगा। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलो तो पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न मिलेगा। 30 नवंबर को आधार प्रमाणीकरण से खाद्यान्न प्राप्त न कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से वितरण होगा।
विज्ञापन
कोटेदारों को ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने के बाद ई-वेटिंग स्केल से खाद्यान्न तौलकर तत्काल लाभार्थियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। घटतौली, अनियमितता या कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई होगी। सभी पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है।
-नरेंद्र तिवारी, डीएसओ।