{"_id":"6aee1b85d4de926e740906a5","slug":"husband-arrested-for-murder-of-his-wife-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-159866-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: विवाहिता की हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: विवाहिता की हत्या में आरोपी पति गिरफ्तार
Fri, 06 Nov 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिछिया। सुजौली के चफरिया ग्राम में बीते मंगलवार की सुबह एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला था। मृतका की मां ने उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था। मां की तहरीर पर पुलिस ने पति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्र निवासी पूनम (28) का शव मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी ससुराल में फंदे से लटका हुआ मिला था। मृतका के पति छोटू द्वारा फंदा लगाने से पूनम की मौत होने की बात कही जा रही थी, जबकि पूनम की मां ज्वाला ने मृतका के पति छोटू पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उसे पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी छोटू को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रामगोविंद वर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।