{"_id":"647f6eb6d2c3c01dea0ae3a6","slug":"mari-mata-temple-will-be-developed-as-a-tourist-destination-bahraich-news-c-13-1-275580-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा मरी माता मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा मरी माता मंदिर
Tue, 06 Jun 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर की संवारने की योजना बनाई गई है। इसके लिए लखनऊ हाईवे से कलेक्ट्रेट तक करीब दो किलोमीटर मार्ग पर डिवाइडर बनाया जाएगा। इस पर लाइटें लगाई जाएंगी। मरी माता मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर खाली भूमि पर पार्क बनेगा। इसमें ओपेन जिम, झूला आदि लगाया जाएगा। सरयू नदी के घाट को भी विकसित किया जाएगा। शहर के चौराहों का सौंदर्यीकरण होगा। डीएम ने अफसरों को काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इससे अब जल्द ही शहर की सूरत बदली बदली नजर आएगी।
मौजूदा समय में हाईवे से शहर की शुरुआत होते ही हर तरफ गंदगी, टूटी सड़क व बेतरतीब जाम से लोगों को रूबरू होना पड़ता है। अब जल्द ही लोगों को इन समस्याओं से निजात मिल जाएगी। इसके लिए डीएम मोनिका रानी ने एक योजना बनाई है। लखनऊ हाईवे से कलेक्ट्रेट तक करीब दो किलोमीटर सड़क पर डिवाइडर के साथ बीच में लाइट लगेगी। सड़क के दोनों तरफ इंटरलाकिंग होगी।
इसके साथ ही खाली पड़ी जगहों पर विभिन्न विभागों की योजनाओं को दर्शाती हुई कलाकृतियां भी लगाई जाएंगी। जो मुख्य चौराहे हैं उनका लायंस क्लब व व्यापार मंडल के सहयोग से सुंदरीकरण होगा। खुले नाला व नाली भी बंद की जाएगी। इसके साथ सफाई इंतजाम और बेहतर बनाने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
मरी माता मंदिर के पास बनेगा पार्क
लखनऊ मार्ग किनारे स्थित मरी माता मंदिर के पास कई बीघे भूमि है। यह भूमि नगर पालिका के दायरे में आ गई है। इस पर अब पार्क बनाने की तैयारी की जा रही है। अभी तक शहर में ऐसा कोई पार्क नहीं है, जहां सुबह व शाम लोग टहल सके। इस पार्क में ओपेन जिम व झूले लगेेंगे इसके साथ ही पार्क के चारों तरफ खाने, पीने का काम करने वाले वेंडरों को ठेला लगाने के लिए जगह दी जाएगी।
ऐसे में इस इलाके में आकर लोगों को पार्क की सुविधा के साथ परिवार के साथ आकर खाना, नाश्ता आदि करने का भी मजा मिल सकेगा। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के सहयोग से सरयू तट को विकसित करने के साथ मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने के लिए भी काम किया जाएगा।
शहर को सुंदर बनाने का प्लान बनाया गया है। मरी माता मंदिर को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाया जाएगा। सरयू तट भी विकसित कराया जाएगा। हाईवे से कलेक्ट्रेट तक मार्ग के बीच में डिवाइडर बनवाकर लाइटें लगाई जाएंगी। इस कार्य में नगर पालिका समेत अन्य विभागों का सहयोग लिया जाएगा।
- मोनिका रानी, डीएम