फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Man trafficker taken to sell girl arrested

युवती को बेचने ले जा रहे मानव तस्कर को दबोचा

Mon, 19 Oct 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Man trafficker taken to sell girl arrested
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल से युवती को नौकरी दिलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर खाड़ी देश बेचने ले जा रहे मानव तस्कर को एसएसबी के जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए मानव तस्कर को जमुनहा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। युवती को घर भेजने के लिए शांति पुनर्स्थापना गृह के पदाधिकारियों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान एक युवक व युवती संदिग्ध अवस्था में आते हुए दिखाई पड़े। एसएसबी की उपनिरीक्षक संगीता ने युवती को रोककर पूछताछ की तो मामला मानव तस्करी का सामने आया। सशस्त्र सीमा बल 42 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि पूछताछ में युवती ने बताया कि उसे नौकरी दिलाने के नाम पर खाड़ी देश ले जाया जा रहा है, जबकि युवक से बात करने पर दूसरी बात सामने आई। मानव तस्करी से मामला जुड़ा होने के कारण युवक को एसएसबी के जवानों ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक की पहचान अजय निवासी वार्ड नंबर 18 के रूप में हुई। पकड़े गए मानव तस्कर को कार्रवाई के लिए जमुनहा पुलिस इंचार्ज विष्णु गिरी के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed