फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   man murders wife after she denies to triple talaq

तीन तलाक का विरोध करने पर पत्नी की हत्या 

Wed, 12 Apr 2017 11:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बहराइच/फखरपुर
अमर उजाला ब्यूरो बहराइच/फखरपुर Updated Wed, 12 Apr 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
man murders wife after she denies to triple talaq
डेमो पिक
मुड़की गांव निवासी एक महिला ने तीन तलाक देने पर पति का विरोध किया तो ससुरालीजनों ने सोमवार रात उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। मृतका का निकाह चार माह पहले ही हुआ था। पति दहेज न मिलने पर तलाक देने की धमकी दे रहा था। मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पति और ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। 
विज्ञापन


फखरपुर थाना क्षेत्र के मुड़की गांव निवासी शफीक अहमद के साथ चार माह पूर्व परसेंडी गांव निवासी नाहिदा बेगम का निकाह हुआ था। माह भर तक तो सब ठीकठाक चला, लेकिन इसके बाद नाहिदा को अकारण ससुरालीजनों की धौंस मिलने लगी। साथ ही पति द्वारा तलाक की धमकी दी जाने लगी। नाहिदा ने अपने मायके में सूचना दी तो उन्होंने शांत रहने को कहा। लेकिन माह भर पूर्व नाहिदा का उत्पीड़न बढ़ गया। चार दिन पूर्व शफीक ने तीन बार तलाक कह कर पत्नी नाहिदा को घर से भाग जाने को कहा।
विज्ञापन


पत्नी ने तलाक का विरोध करते हुए पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उसकी पिटाई की गई। फिर ससुरालियों ने शादी में कम दहेज लाने की बात कही और कार की मांग की। नाहिदा ने मायके में अपने पिता जुबेर अहमद को फोन कर घटना की जानकारी दी। पिता ने दो-एक दिन में घर पहुंचकर बातचीत करने का आश्वासन दिया। इसी बीच सोमवार देर रात पति शफीक ने परिवारीजनों के साथ मिलकर नाहिदा की लाठियों से पिटाई करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जुबेर को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में ही जुबेर परिवारीजनों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे। वहां पर शफीक व ससुराल के अन्य सदस्य नहीं मिले, जबकि बेटी का शव छत के कुंडे में फंदे से लटकता मिला। उसका पैर बेड और बक्से से लगा हुआ था। जिससे लग रहा था कि हत्या कर शव  लटकाया गया है। रात में ही घटना की सूचना जुबेर ने थाने पर दी। पिता जुबेर का कहना है कि तलाक का विरोध करने से उसकी बेटी को ससुराल के लोगों ने पीटकर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति शफीक, ससुर हारुन, सास किताबुन, देवर रफीक समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed