फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Man accused of wife's murder dies after being hit by an unidentified vehicle.

Bahraich News: पत्नी के हत्यारोपी की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Wed, 30 Sep 2026 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Man accused of wife's murder dies after being hit by an unidentified vehicle.
मिहींपुरवा। सेमरहना गांव निवासी रविंद्र निषाद (32) की मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। वह पत्नी की मौत के मामले में दहेज हत्या के आरोप में जिला कारागार में निरुद्ध था और 24 सितंबर को जमानत पर रिहा होकर घर आया था। मंगलवार रात नैनिहा स्थित मंदिर से पैदल लौटते समय अज्ञात वाहन से उसे टक्कर लग गई। परिजनों ने उसके ससुरालीजनों पर हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। हालांकि, अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार रविंद्र मंगलवार शाम करीब छह बजे नैनिहा स्थित मंदिर में दर्शन के लिए गया था। वहां से पैदल लौटते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी मोतीपुर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने रविंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे मृतक के भाई शैलेंद्र ने बताया कि रविंद्र का विवाह वर्ष 2024 में हुआ था। मार्च में उसकी पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद ससुरालीजनों की तहरीर पर रविंद्र के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 24 सितंबर को ही वह जमानत पर रिहा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैलेंद्र ने भाई की मौत के पीछे ससुरालीजनों पर आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने अंतिम संस्कार के बाद थाने में तहरीर देने की बात कही। एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि थाना प्रभारी ब्रह्मा गोंड को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। तहरीर मिलने पर उसी के अनुरूप आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed