{"_id":"5e14bbe68ebc3e87e2010345","slug":"make-effective-plans-for-development-work-bahraich-news-lko5018375188","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य के लिए बनाएं प्रभावी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य के लिए बनाएं प्रभावी योजनाएं
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करतीं नोडल अधिकारी।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार देर शाम समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिले की नोडल अधिकारी अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश रेणुका कुमार ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भौगोलिक परिस्थितियों व आवश्यकताओं के मद्देनजर स्थानीय स्तर पर ऐसी प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें, जिससे विकास जमीनी स्तर पर दिखे और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आए।
नोडल अधिकारी ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के भुगतान में किसी प्रकार का विलंब न किया जाए। शिक्षा क्षेत्र की समीक्षा के दौरान डीआईओएस व बीएसए को निर्देश दिया कि मॉडल के रूप कुछ ऐसे परिसर चिह्नित किए जाएं, जहां पर कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक की शिक्षा की व्यवस्था हो। इससे ड्राप आउट बच्चों की संख्या में कमी आएगी। नोडल अधिकारी ने वित्तीय समावेशन की समीक्षा के दौरान एलडीएम को निर्देश दिया कि स्कूली छात्र-छात्राओं में बचत की आदत डालने के उद्देश्य से बाल बैंक की परिकल्पना को भी बढ़ावा दिया जाए।
नोडल अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर को निर्देश दिया कि पुलिस बल व उनके परिजनों के बेहतर स्वास्थ्य के दृष्टिगत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराएं। महिला आरक्षियों के लिए सभी थानों में अलग बैरक व शौचालय की व्यवस्था कराई जाए। डीएम शंभु कुमार को निर्देश दिया कि ऐसे अधिकारी व कर्मचारी जिनके द्वारा किसी भी क्षेत्र में अभिनव पहल की जा रही है उन्हें चिह्नित कर सम्मानित किया जाए। इस मौके पर सीडीओ अरविंद चौहान, एडीएम जयचंद्र पांडेय, सीआरओ प्रदीप कुमार यादव, सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।