फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mahashivratri today, pagoda will resonate with Har-Har Mahadev

महाशिवरात्रि आज, हर-हर महादेव से गूंजेंगे शिवालय

Thu, 20 Feb 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri today, pagoda will resonate with Har-Har Mahadev
बहराइच नगर में गुरुवार को महाशिवरात्रि के लिए सिद्धनाथ मंदिर में सजा शिवलिंग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। महाशिवरात्रि का पर्व आज मनाया जाएगा, जिसे लेकर शिवभक्तों में उल्लास है। ओम नम: शिवाय..., हर-हर महादेव..., बोल बम के जयघोष शुक्रवार को शहर की फिजा में भोर से गूंज उठेंगे। शिवालयों व शिवमंदिरों में सुबह से देर रात तक शिव की आराधना की जाएगी। जिले के हर शिवालयों में महाशिवरात्रि को लेकर खास इंतजाम किए गए हैं। कहीं रूद्राभिषेक व महाश्रृंगार को श्रद्धालु उमड़ेंगे तो कहीं महामृत्युंजय व शिव चालीसा के स्वर गूंजेंगे।
विज्ञापन

शहर के तमाम शिवमंदिरों में दिनभर पूजन, अभिषेक के साथ विशेष अनुष्ठान होंगे। पर्व को देखते हुए मंदिरों पर बैरिकेडिंग के साथ जलाभिषेक के लिए अन्य व्यवस्थाएं और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां सुबह से शिवभक्तों की भीड़ पूजा-अर्चन के लिए उमड़ेगी। प्रशासन ने भी पर्व को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का पर्व आज मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शिवभक्तों में उल्लास है। महाशिवरात्रि को देखते हुए शिवमंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के पांडवकालीन सिद्धनाथ मंदिर में सुबह से ही शिवभक्तों के जुटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। हजारों भक्तों के उमड़ने की उम्मीद को देखते हुए मंदिर में बैरिकेडिंग कर दी गई है। महंत रविगिरी जी महराज की देखरेख में मंदिर की साफ-सफाई समेत जलाभिषेक के लिए सेवकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के ब्राहम्णीपुरा मोहल्ले में बाबा भोलेश्वरनाथ शिवमंदिर में भी जलाभिषेक के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मटेरा के पांडवकालीन जंगलीनाथ मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए तैयारियां की गई हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष मून बाबा ने बताया कि पांडवकालीन मंदिर में जलाभिषेक के लिए महंत भोला गिरि, राधेश्याम गिरि औैर जैश गिरि के नेतृत्व में मंदिर कमेटी की ओर से भक्तों की सुविधा के लिए हर प्रबंध किए गए हैं।
इसी तरह पयागपुर के बागेश्वरनाथ मंदिर, नवाबगंज के मंगलीनाथ मंदिर, नानपारा के विश्वनाथ मंदिर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज सुबह से शिवालयों व अन्य मंदिरों में भोले बाबा के जयकारे गूंजने लगेंगे। उधर, शहर के पांडवकालीन सिद्धनाथ शिवमंदिर का नगर कोतवाल आरपी यादव ने अपने दलबल के साथ निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। महामंडलेश्वर रविगिरी जी महराज से मिलकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर महिला व पुरुष जवानों को ड़यूटी पर मुस्तैद कराया।
रहेगा रूट डायवर्जन
शहर में महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। छावनी से घंटाघर की ओर, चांदपुरा से घंटाघर की ओर, छोटी बाजार से घंटाघर की ओर व पीपल चौराहा से घंटाघर की ओर बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
निकलेगा जुलूस, मुस्तैद रहेगी पुलिस
शहर के मरीमाता मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर व दरगाह के रामघाट मंदिर से कांवरियों का जुलूस निकलेगा। निकलने वाली जुलूस के दौरान के नगर कोतवाली, देहात कोतवाली व दरगाह की पुलिस मुस्तैद रहेगी।

घाटों पर तैनात रहेंगे गोताखोर
महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए शहर के मरीमाता मंदिर, नानपारा के तकिया घाट, भग्गड़वा बाजार व मोतीपुर के जालिमनगर समेत अन्य सरयू नदी के पास गोताखोर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed