फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Maharaj Singh Inter College team tops in Kabaddi

कबड्डी में महाराज सिंह इंटर कॉलेज की टीम अव्वल

Fri, 20 Sep 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Maharaj Singh Inter College team tops in Kabaddi
नानपारा के राहत जनता इंटर कालेज में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में दांव आजमाते खिलाड़ी। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। नगर के राहत जनता इंटर कॉलेज में शुक्रवार को जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में महाराज सिंह इंटर कॉलेज टीम ने बाजी मारी। इस दौरान डीआईओएस ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

नानपारा के राहत जनता इंटर कॉलेज परिसर में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय व विशिष्ट अतिथि सीओ अरुण चंद्र रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डीआईओएस ने कहा कि खेल से शरीर का विकास होता है। सेहत स्वस्थ रहती है। खेल से खिलाड़ी अपना व परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य डॉ. दीनबंधु शुक्ल ने कहा कि परंपरागत खेलों में कबड्डी का महत्वपूर्ण स्थान है। सरकार की योजना के अनुसार इस प्रकार के आयोजनों से खिलाड़ियों की प्रतिभाएं निखरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महाराज सिंह इंटर कॉलेज की जूनियर व सीनियर टीम, नवयुग इंटर कॉलेज की सीनियर टीम, महानंद अवस्थी इंटर कॉलेज, निसार शरीफ इंटर कॉलेज समेत आठ टीम के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि शुभारंभ मैच नवयुग इंटर कॉलेज मिहींपुरवा व महाराज सिंह इंटर कॉलेज की टीम के बीच खेला गया, जिसमें कड़े मुकाबले में महाराज सिंह इंटर कॉलेज की टीम ने जीत दर्ज की। प्रबंधक अरशद ने बताया कि अतिथियों व खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

इस मौके पर महाविद्यालय के अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव, प्राचार्य परमानंद पांडेय, प्रधानाचार्य अनुराग श्रीवास्तव, गजेंद्रमणि मिश्र, राम उजागर मिश्र, डॉ. रणविजय, शत्रुघ्न प्रसाद, निमेष चंद्रा, चंद्रप्रकाश, केपी सिंह, क्रीड़ा सचिव रामपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed