फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Mahanta Corona positive of Sahanarini temple

संहारिणी मंदिर के महंत कोरोना पॉजिटिव

Tue, 30 Jun 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Mahanta Corona positive of Sahanarini temple
बहराइच। शहर के डिगिहा तिराहा स्थित संहारिणी माता मंदिर के मुख्य पुजारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मुख्य पुजारी किसी संक्रमित के संपर्क में आए। इससे वह भी संक्रमण की चपेट में आ गए। पुजारी को कोविड अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया है। डिगिहा इलाके को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है। पुजारी के कोरोना संक्रमित मिलने से जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 124 पहुंच गई है। इनमें 11 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। सोमवार देर शाम को लखनऊ से आई रिपोर्ट में संहारिणी माता मंदिर के महंत कोरोना संक्रमित मिले। कुछ दिन पूर्व मंदिर के महंत की हालत खराब होने पर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लखनऊ भेजा था। सोमवार देर रात राम मनोहर लोहिया संस्थान से जारी जांच रिपोर्ट में पुजारी कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि पुजारी को कोविड अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करा दिया गया है। क्षेत्र को हॉटस्पाट बना दिया गया है।
विज्ञापन

पुजारी के संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। मंदिर के पुजारी के कोरोना संक्रमित होने पर जिले में संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 124 पहुंच गई है। इनमें 113 मरीज इलाज कराकर घर जा चुके हैं। जबकि पुजारी समेत 11 संक्रमित मरीज विभिन्न अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुजारी के संपर्क में आए लोगों को खोजना कठिन
बहराइच। शहर में स्थित संहारिणी माता मंदिर में काफी संख्या में भक्त पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। इस समय लगन के चलते वैवाहिक कार्यक्रम के लोग भी परिवार समेत पहुंच रहे हैं। ऐसे में पुजारी के संपर्क में आए लोगों की तलाश करना स्वास्थ्य विभाग के लिए टेढ़ी खीर साबित होगी। इतना ही नहीं रिसिया निवासी एक पुजारी पूजा कराने के लिए मंदिर पहुंचता है। पुजारी के पड़ोसी सिपाही पखवारे भर पूर्व भी कोरोना संक्रमित मिल चुका है। ऐसे में आशंकाएं और प्रबल होती जा रही हैं।

शहर के डिगिहा तिराहा स्थित संहारिणी माता मंदिर में आने वाले लोगों की मान्यताएं पूरी होती हैं। यहां पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है। 24 मार्च से हुए लॉकडाउन में मंदिर में श्रद्धालुओं की पूजा-अर्चना पूरी तरह से बंद हो गई। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह के मुताबिक मंदिर के मुख्य पुजारी किसी भक्त की चपेट में आए हैं। जिससे वह कोरोना संक्रमित हुए हैं। पुजारी के संपर्क में कौन भक्त, कब पूजा करने आया। इसकी तलाश करना स्वास्थ्य विभाग के लिए मुश्किल है। ऐसे में कोरोना संक्रमण का दायरा और फैल सकता है। पुजारी के संपर्क में आए सभी लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed