फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Long queue in banks

बैंकों में उमड़ी भीड़, लगीं लंबी कतारें

Fri, 30 Dec 2016 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Dec 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
500 और 1000 के नोट जमा करने का शुक्रवार को अंतिम दिन था। इसके चलते सुबह से ही बैंकों में भीड़ उमड़ पड़ी। अफरातफरी के बीच ग्राहकों और बैंक कर्मियों में कई जगह झड़प की स्थिति बनी। वहीं ग्रामीण अंचलों के कई बैंकों में 50 दिन पूरा होने के बाद भी पैसे की कमी पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


लोगों को मनमाफिक भुगतान नहीं मिला। किसी को 500 तो किसी को 1000 रुपया बैंक कर्मियों ने थमाया। सरकार की ओर से आठ नवंबर को 500 व 1000 रुपये के पुराने नोट बंद कर दिए गए थे। इनको जमा करने के लिए 30 दिसंबर तक का समय दिया गया था। शुक्रवार को नोट जमा करने की अंतिम तिथि होने के कारण सुबह से ही बैंकों में लोगों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


बैंक कर्मी कई स्थानों पर देर से पहुंचे। इस कारण ग्राहक नाराज दिखे। पैसा जमा करने और निकालने का एक ही काउंटर होने के कारण ग्राहकों को काफी समस्याओं से गुजरना पड़ा। वहीं जिन लोगों ने पुराने नोट जमा किए, उनसे बैंक कर्मियों ने इतने दिन बात रुपये जमा करने पर सवाल किए। इसके चलते कई जगह झड़प की भी स्थिति बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed