फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Locks kept hanging in banks due to strike, customers wandering

हड़ताल से बैंकों में लटके रहे ताले, भटकते रहे ग्राहक

Sat, 01 Feb 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Locks kept hanging in banks due to strike, customers wandering
बहराइच में शनिवार को हड़ताल के दौरान जेल रोड स्थित इलाहाबाद बैंक कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। बैंकों में दो दिनों से चल रही हड़ताल के कारण 1.70 अरब का कारोबार ठप हुआ है। शनिवार को बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से 90 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। हड़ताल के चलते बैंकों में ताले लटके रहे। लेनदेन न होने से ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान बैंक कर्मियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। रविवार को अवकाश होने के कारण बैंकों में कामकाज ठप रहेगा।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पर बैंकों के कर्मचारी और अधिकारी दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए थे। शुक्रवार से शुरू हुई हड़ताल के पहले दिन 80 करोड़ रुपये का कारोबार ठप हुआ था। बैंक कर्मचारियों की ओर से शनिवार को भी हड़ताल की गई।
विज्ञापन

यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष दिनेश कुमार व जिला मंत्री अफरोज आलम लारी की अगुवाई में कर्मचारियों व अधिकारियों ने इलाहाबाद बैंक के जेल रोड स्थित मंडलीय कार्यालय के सामने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अधिकारी वर्ग के नेता आशुतोष मौर्या व आशीष गुप्ता ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किए जाने पर कर्मी मार्च में तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे। इस मौके पर एसबीआई के मेंहदी हसन, कोऑपरेटिव बैंक के शैलेंद्र मिश्रा, पवन गुप्ता, रामजीत आर्य, विद्याभूषण वर्मा आदि मौजूद रहे। बैंकों में हड़ताल के चलते ताले लटके रहे। लेनदेन न होने से ग्राहक इधर-उधर भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री ने बताया कि शनिवार को 90 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। उधर, डिगिहा चौराहा स्थित शाखा पर बैंक यूनियन के जिलाध्यक्ष डीडीएन अवस्थी व जिलामंत्री लालजी जायसवाल की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बैंक कर्मचारियों की समस्याओं के दूर न होने पर आरपार के संघर्ष का एलान किया किया। इस मौके पर प्रशांत घोष, साकेत कुमार, महेश कुमार, प्रदीप यादव, लोकेश श्रीवास्तव, कमाल खान, महबूब खान, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

एटीएम में नहीं होगी रुपयों की कमी
बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों की हड़ताल से दो दिनों से बैंकिंग कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। लोगों को कैश की दिक्कत न हो, इसके लिए एटीएम की जिम्मेदारी संभालने वाली एजेंसियों को सभी एटीएम पर नजर बनाये रखने के निर्देश दिए गए हैं। एटीएम में रुपयों की कमी नहीं होने दी जाएगी।
-बलराम साहू, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed