फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Locked in sub health center samada

उप स्वास्थ्य केंद्र समदा में बंद ताला

Sat, 03 Oct 2020 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Locked in sub health center samada
बौंडी (बहराइच)। समदा गांव में स्वास्थ्य विभाग ने लाखों रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराकर एएनएम व कर्मचारियों की तैनाती की। इसके बाद भी केंद्र पर ताला लगा रहता है। इसका कारण कर्मचारियों का स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं आना है। इससे क्षेत्र की महिलाओं को प्रसव के लिए 16 किमी दूर सीएचसी जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सीएमओ को पत्र भेजकर केंद्र को संचालित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

फखरपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत समदा में लाखों रुपये से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था। सेंटर में एएनएम व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती हुई। इससे लोगों में बेहतर स्वास्थ्य की आस जगी, लेकिन यहां पर तैनात कर्मचारी केंद्र पर नहीं जाते हैं। इससे उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लगा हुआ है। इलाज के लिए जाने वाले मरीज वापस लौट जाते हैं। गांव निवासी योगेश कुमार, शिवकुमार, मैकू लाल, राममूरत, कैलाश, भगवती प्रसाद, अवधेश कुमार, प्रेम नारायण आदि का कहना है कि केंद्र पर तैनात एएनएम देववंती चौहान कभी आती ही नहीं हैं। वह गांव में ग्रामीणों के घर टीकाकरण शिविर लगाकर वापस चली जाती हैं। वहीं प्रसव के लिए जाने वाली महिलाओं को 16 किलोमीटर दूर सीएचसी जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र भेजकर उप स्वास्थ्य केंद्र को संचालित कराने की मांग की है। वहीं अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीएचसी के अधीक्षक डॉ. प्रत्यूष सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के दौरान कोई अनुपस्थित पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed