{"_id":"5f3f95728ebc3e3ca9062cca","slug":"lockdown-will-remain-in-the-city-from-tomorrow-till-30-bahraich-news-lko5360005140","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कल से 30 तक रहेगा लॉकडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कल से 30 तक रहेगा लॉकडाउन
विज्ञापन
बहराइच। जनपद बहराइच में कोविड-19 के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से उद्योग व्यापार मंडल की समस्त ट्रेड की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 22 से 30 अगस्त तक बहराइच शहर में लॉकडाउन के साथ-साथ समस्त ट्रेड और दुकानों को बंद रखा जाय। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गौरी शंकर भानीरामका, अध्यक्ष कुलभूषण अरोड़ा, जिला महामंत्री शीतल प्रसाद अग्रवाल तथा महामंत्री दीपक सोनी दाऊ जी के संयुक्त हस्ताक्षर से पत्र जारी कर जिला प्रशासन से 22 से 30 अगस्त तक लाकॅडाउन के साथ-साथ समस्त ट्रेड बंद रखने पर सहमति व्यक्त की गयी।
उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सुझाव दिया गया है कि लॉकडाउन की अवधि में मरीजों व वास्तविक इमरजेंसी को छोड़कर जिले के अंदर का ट्रांसपोर्ट, पब्लिक ट्रांसपोर्ट (मेडिकल व जरूरी वस्तुओं के अलावा) बंद हों। शॉपिंग मॉल व मार्ट बंद रहें। जिम, रेस्टोरेंट, सिनेमा-हाल, स्टेडियम, सार्वजनिक कार्यक्रम एवं भीड़ इकट्ठा होने की संभावित जगहों को बंद रखा जाय। बाहर से आये हुए माल की अनलोडिंग के लिए सुबह छह से सुबह 10 बजे तक अनुमति प्रदान की जाय। दवा की आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए मेडिकल एसोसिएशन अलग से कार्ययोजना बनाकर उद्योग व्यापार मंडल के माध्यम से प्रशासन को अवगत करा देगा।
उद्योग व्यापार मंडल की ओर से यह भी सुझाव प्राप्त हुआ है कि बंदी व लॉकडाउन के दौरान पूरे शहर में व्यापक सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की कार्रवाई की जाय। इस संबंध में नगर मजिस्ट्रेट जयप्रकाश ने बताया कि उद्योग व्यापार मंडल की ओर से दिये गये सुझाव पर जिला प्रशासन द्वारा सहमति प्रदान की गई है।