फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   llegal cracker factory busted, two arrested with explosive material

अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, विस्फोटक सामग्री के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
llegal cracker factory busted, two arrested with explosive material
बहराइच में खैरीघाट पुलिस द्वारा पकड़े आरोपी व बरामद विस्फोटक सामग्री। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। पुलिस ने खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार में घनी आबादी के बीच संचालित अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। बरदहा बाजार के एक मकान में बनाए जा रहे अवैध विस्फोटक व पटाखा बम की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार में स्थित एक मकान में अवैध विस्फोटक सामग्री व पटाखा बम बनाए जा रहे थे। मकान में चल रही अवैध विस्फोटक सामग्री बनाने की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष पंकज सिंह अपने साथ एसआई अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार दीक्षित, सिपाही राम गोपाल व सर्वेश मौर्य को लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बरदहा बाजार में एक मकान में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा तो वहां चारो तरफ विस्फोटक का जखीरा दिखाई पड़ा। मौके से पुलिस ने घेराबंदी कर बरदहा बाजार निवासी अब्दुल सत्तार व सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बड़ी मात्रा में बारूद, पटाखा बम आदि सामान बरामद हुआ। आरोपियों ने बताया कि वह दीपावली नजदीक आते देख अवैध तरीके से पटाखे बना रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सामान हुआ बरामद
1. 9.500 किलोग्राम भूरे रंग का पाउडर (बारूद)
2. पांच किलोग्राम दानेदार पदार्थ
3. 950 निर्मित पटाखा बम
4. पटाखा बनाने की अन्य सामग्री।
5. चार किलोग्राम पलीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed