{"_id":"5f5f9f918ebc3efbb02dc39a","slug":"llegal-cracker-factory-busted-two-arrested-with-explosive-material-bahraich-news-lko5401462179","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, विस्फोटक सामग्री के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़, विस्फोटक सामग्री के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
बहराइच में खैरीघाट पुलिस द्वारा पकड़े आरोपी व बरामद विस्फोटक सामग्री।
- फोटो : BAHRAICH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। पुलिस ने खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार में घनी आबादी के बीच संचालित अवैध पटाखा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। बरदहा बाजार के एक मकान में बनाए जा रहे अवैध विस्फोटक व पटाखा बम की जानकारी मिलने पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
खैरीघाट थाना क्षेत्र के बरदहा बाजार में स्थित एक मकान में अवैध विस्फोटक सामग्री व पटाखा बम बनाए जा रहे थे। मकान में चल रही अवैध विस्फोटक सामग्री बनाने की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष पंकज सिंह अपने साथ एसआई अशोक कुमार, जितेंद्र कुमार दीक्षित, सिपाही राम गोपाल व सर्वेश मौर्य को लेकर मौके पर पहुंचे।
बरदहा बाजार में एक मकान में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा तो वहां चारो तरफ विस्फोटक का जखीरा दिखाई पड़ा। मौके से पुलिस ने घेराबंदी कर बरदहा बाजार निवासी अब्दुल सत्तार व सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बड़ी मात्रा में बारूद, पटाखा बम आदि सामान बरामद हुआ। आरोपियों ने बताया कि वह दीपावली नजदीक आते देख अवैध तरीके से पटाखे बना रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए लोगों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
यह सामान हुआ बरामद
1. 9.500 किलोग्राम भूरे रंग का पाउडर (बारूद)
2. पांच किलोग्राम दानेदार पदार्थ
3. 950 निर्मित पटाखा बम
4. पटाखा बनाने की अन्य सामग्री।
5. चार किलोग्राम पलीता।