फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   life imprisonment for three sons including father

पिता समेत तीन पुत्रों को आजीवन कारावास

Thu, 16 Mar 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Thu, 16 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
 life imprisonment for three sons including father
जेल में रहेगा सात लोगों का परिवार, उम्रकैद की सजा
मोतीपुर के गुलरा बकसहिया गांव निवासी एक युवक अपनी पत्नी से तलाक चाहता था। इसी मामले को लेकर उसके ससुर और तीन सालों ने मवेशी चराने गए बाबा व बहन पर धारदार हथियार से हमला कर बाबा को मौत के घाट उतार दिया था। जबकि बहन घायल हो गई थी। इस मामले में गुरुवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश/स्पेशल जज ईसी एक्ट ने घटना में नामजद चार आरोपियों को आजीवन कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर सभी को अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। 
विज्ञापन


दीवानी कचहरी के डीजीसी क्रिमनल संत प्रताप सिंह ने बताया कि मोतीपुर थाना अंतर्गत गुलरा बकसहिया गांव निवासी मोहम्मद अहमद उर्फ सलामत ने चार जुलाई 2012 को मोतीपुर थाने में तहरीर देकर कहा था कि उसका विवाह गांव के ही आलमगीर की बेटी से हुआ था। लेकिन पत्नी से विवाद के चलते वह उसे साथ नहीं रखना चाहता था।
विज्ञापन


इसको लेकर ससुराल के लोग रंजिश रखते थे। चार जुलाई 2012 को मोहम्मद अहमद के बाबा बाउर व बहन ताजू बेगम बबई नाला के निकट मवेशियों को चराने गए थे। तभी उसके ससुर आलमगीर, साला मुजफ्फर, आरिफ तथा अकबाल धारदार हथियारों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए और सभी ने हमला कर बाबा बाउर को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया था। जबकि बहन लहूलुहान हो गई थी। इस मामले में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश/स्पेशल जज ईसी एक्ट नरेंद्र कुमार के न्यायालय पर हुई। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने आलमगीर व उसके पुत्रों को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा व 20-20 हजार रुपये जुर्माना से दंडित किया। जबकि धारा 323 के मामले में एक-एक हजार रुपया जुर्माना लगाया गया। जुर्माना अदा न करने पर सभी को अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed