{"_id":"5d6951438ebc3e013a3e2635","slug":"license-for-one-compost-shop-revoked-three-suspended-bahraich-news-lko478939314","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की एक दुकान का लाइसेंस निरस्त, तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की एक दुकान का लाइसेंस निरस्त, तीन निलंबित
विज्ञापन
गंगवल में उर्वरक की दुकान पर छापेमारी करते जिला कृषि अधिकारी।
- फोटो : BAHRAICH
बहराइच। जिला कृषि अधिकारी ने शुक्रवार देर शाम विशेश्वरगंज व हुजूरपुर में 15 खाद की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान अभिलेख दुरुस्त न मिलने, अधिक रेट पर खाद के बिक्री की शिकायत पर एक दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। वहीं तीन दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया। इसके साथ सभी 15 दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। उधर खाद के पांच नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजे गए हैं।
जिले में यूरिया की बिक्री अधिक दर पर की जा रही है। इसकी शिकायत किसान कर रहे हैं। इसको देखते हुए जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने शुक्रवार को वारसी बीज भंडार गंगवल का निरीक्षण किया। यहां पर खाद बिक्री की व्यवस्थाएं काफी खराब मिलीं। इस पर दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
इसके बाद जिला कृषि अधिकारी ने नथू गाजी बीज भंडार, सिंह खाद भंडार, विजय खाद बीज भंडार, गिरी बीज भंडार का निरीक्षण किया। रजिस्टर का रखरखाव ठीक न होने पर सभी को नोटिस दिया। वहीं गुप्ता खाद भंडार, सोनू सिंह खाद भंडार व पहलवान ट्रेडर्स गंगवल बाजार तथा का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
राजपूत ट्रेडर्स भग्गड़वा बाजार, शाहबान ट्रेडर्स कंजिया चौराहा, नरेंद्र इंटर प्राइजेज, वर्मा खाद बीज भंडार, नवीन ट्रेडर्स, किसान सेवा कृषि केंद्र भग्गड़वा बाजार में व्यवस्थाएं दुरुस्त न होने पर सभी को नोटिस जारी किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 15 दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। इनमें से एक का लाइसेंस निरस्त करने के साथ तीन दुकानों को निलंबित किया गया है। वहीं पांच दुकानों से सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजा है। उन्होंने बताया कि स्टाक बिक्री रजिस्टर, रेट बोर्ड न होने पर सभी के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।